Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doctor is called the second God on earth: Brijesh Singh

डॉक्टर को धरती पर दूसरा भगवान कहा जाता : बृजेश सिंह

Sat, 05 Jul 2025 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Doctor is called the second God on earth: Brijesh Singh
चाइल्ड पीजीआई का निरीक्षण करने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री, मरीजों और तीमारदारों से की बात
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में बच्चों को बेहतर इलाज मिल रहा है। वार्डों में भर्ती बच्चे और उनके अभिभावकों से बातचीत में यह पता चला है। एक बच्चे को दिल्ली के अस्पतालों से जवाब मिल गया था, लेकिन चाइल्ड पीजीआई में उसे नया जीवन मिला है। यही वजह है कि डॉक्टर को धरती पर दूसरा भगवान कहा जाता है। ये बातें राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कहीं।
वह शनिवार को निरीक्षण के दौरान सबसे पहले ओपीडी ब्लॉक पहुंचे। इस दौरान वहां पर मरीजों और तीमारदारों बात की। इसके बाद ब्लड बैंक एवं नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट और ब्लड बैंक में ब्लड कैंसर के मरीजों में बोन मेरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया की जानकारी ली। संस्थान निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि लगभग 70 मरीजों का बोन मेरो ट्रांसप्लांट सफलता पूर्वक किया जा चुका है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
एसिड पीने के बाद सफल हुआ इलाज

प्रभारी मंत्री पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी वॉर्ड में भर्ती बच्चे को भी देखने पहुंचे, जिसने एसिड पी लिया था। उसे खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी।डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के बाद मरीज की हालत में सुधार है और वह खा-पी सकता है। बच्चे के सफल इलाज के लिए मंत्री ने डॉक्टरों को बधाई दी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, जिला संयोजक गणेश जाटव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, डीन डॉ. डीके सिंह, डीन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल कुमार जैन समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
राजकीय हाईस्कूल होगी 12वीं तक की पढ़ाई
प्रभारी मंत्री ने सलेमपुर गुर्जर गांव के राजकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने हाईस्कूल को इंटर काॅलेज तक बनाने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने शासन स्तर पर प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया। मंत्री ने नॉलेज पार्क-5 के 220 केवी बिजली घर का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौलश्री का पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरू किया।
----
जनप्रतिनिधियों के साथ कार्ययोजना साझा कर काम करें विभागीय अधिकारी: प्रभारी मंत्री फोटो:
ग्रेटर नोएडा। जिले के प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में कहा कि सभी विभागीय अधिकारी विकास कार्यों की कार्य योजना जनप्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे। उनके सुझाव को भी योजना में शामिल करना होगा, ताकि योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंच सके। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

उन्होंने राजस्व संग्रह, राजस्व वादों का निस्तारण, आईजीआरएस, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग समेत अन्य विभागों की समीक्षा की। कहा कि कि सभी कार्य तय समय और गुणवत्ता के साथ पूरे करने होंगे।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आश्वस्त किया कि योजनाओं के साथ विकास कार्यों का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में सांसद डॉ. महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, नगर पालिका दादरी की चेयरपर्सन गीता पंडित समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed