फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Do not delay if you are experiencing numbness, tingling, pain and blisters in your feet

Noida News: पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी, दर्द और छाले पड़ रहे तो न करें देरी

Tue, 08 Jul 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Do not delay if you are experiencing numbness, tingling, pain and blisters in your feet
डायबिटिक फुट का रहता है खतरा, जिम्स पहुंचा बीमारी से पीड़ित किशोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी, दर्द, जलन, छाले, घाव, खून निकलना जैसी दिक्कत होती हैं तो यह डायबिटिक फुट (पैर का अल्सर) बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसमें लापरवाही पर मरीज के पैर या उंगलियां काटनी भी पड़ सकती हैं। जिम्स के चिकित्सकों ने डायबिटीज से पीड़ित ऐसे ही किशोर का सफल इलाज किया है।

जिम्स के सीएमएस व मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शुगर लेवल लगातार हाई रहना कई प्रकार की शारीरिक जटिलताओं का कारण बन सकता है। इससे न केवल हृदय रोगों और किडनी की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है, बल्कि अन्य गंभीर बीमारियां भी चपेट में ले सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डायबिटीज के बढ़ने से रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। ऐसे में डायबिटिक फुट बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है। इस स्थिति में पैर की उंगलियां और अन्य हिस्सों में रक्त का प्रवाह प्रभावित हो जाता है। इससे वह हिस्सा काला पड़ना लगता है, जिसे पैर का अल्सर या डायबिटिक फुट बीमारी भी कहते हैं। इस स्थिति में अगर समय रहते मरीज का इलाज शुरू नहीं हो पाता है तो प्रभावित हिस्से को काटने तक की भी नौबत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
ये हैं कारण
डॉ. श्रीवास्तव का कहना है कि डायबिटीज में पैरों को प्रभावित करने वाली यह समस्या, डायबिटिक न्यूरोपैथी के कारण होती है। इसमें अक्सर पैरों की नसों को नुकसान पहुंचने लगता है। इससे पैरों में दर्द, झुनझुनी और सुन्नता बनी रहती है। मरीज को ऐसे लक्षणों पर समय रहते ध्यान देना चाहिए। इसका इलाज कराना आवश्यक हो जाता है। जिम्स में हर दिन 5 से 6 मरीज ग्रस्त पहुंच रहे हैं।
---------
लक्षण
- पैरों में कालापन होना।
- पैरों की उंगलियों में सूजन।
- पैरों में फफोले।
- पैरों में जलन।
- पैरों में लालिमा, नीले निशान होना
----------
बचाव
- पैरों को साबुन और गुनगुने पानी से धोना चाहिए।
- नंगे पैर न चलें।
- सही आकार के जूते पहनना।
- पैरों को किसी प्रकार की चोट से बचाकर रखें।
- लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed