फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   do not apply the restriction

Noida News: जेवर में लागू नहीं हो सकी भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी व्यवस्था

Wed, 25 Jun 2025 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
do not apply the restriction
फोटो
विज्ञापन

---
-मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक रहते हैं चिंतित

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के टप्पल रोड, खुर्जा रोड समेत मुख्य मार्गों पर अभी भी भारी वाहनों की आवाजाही से ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। इसे लेकर दस दिन पहले एसीपी जेवर सार्थक सेंगर ने यातायात पुलिस, व्यापार मंडल और संबंधित थाने की पुलिस से बैठक की थी। बैठक में भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक पाबंदी लगाने पर सहमति बनी थी, लेकिन यह अभी तक लागू नहीं हो पाया है।


कस्बे के महर्षि गोलचक्कर, टप्पल रोड, खुर्जा रोड और झाझर रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। दोपहर में स्कूल से छुट्टी के बाद जब बच्चे वापस घर लौटते हैं तो स्कूल बसों और भारी वाहनों के आवागमन के चलते जाम लग जाता है। इससे स्कूल बसें और अन्य वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहते हैं। यातायात सुगम बनाने के लिए 10 दिन पहले पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने व्यापारी और अन्य लोगों के साथ बैठक की थी। बैठक में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करने पर सहमति बनी थी। अब 10 दिन से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी नया नियम लागू नहीं हो सका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि भारी वाहनों का कस्बे के अंदर से गुजरना ही इस जाम का मुख्य कारण है।
विज्ञापन


---
अभिभावकों को रहती है चिंता
स्कूल की छुट्टी के समय क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन होता है। स्कूली बच्चे साइकिल, पैदल, ऑटो, वैन और बस आदि से घरों को आते हैं। भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी न होने से अभिभावक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अक्सर चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गोलचक्कर पर लगता है भीषण जाम
भारी वाहन के चलते छोटे वाहन भी काफी देर तक ट्रैफिक में फंसे रहते हैं। गोलचक्कर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित अपनी खुद की दुकान तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।

- रोहन गुप्ता, दुकानदार , जेवर
---


स्कूली बच्चों के घर वापसी तक बनी रहती है चिंता
घर से स्कूल जा रहे बच्चों के लिए चिंता बनी रहता है। शहर में बड़े-बड़े ट्रकों व भारी वाहनों पर 10 दिन पहले ही प्रशासन ने रोक की बात कही थी, लेकिन स्थिति अभी भी जस की तस बनी हुई है।
- हर्ष कुमार, निवासी, जेवर
---

वर्जन
भारी वाहनों के संबंध में पुलिस नए समय सारिणी का प्रस्ताव डीसीपी यातायात को भेजेगी। प्रस्ताव पर सहमति मिलते ही जल्द से जल्द नया नियम लागू हो जाएगा।
- उमेश यादव, एसीपी यातायात, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed