फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DM expressed dissatisfaction over the progress of Matru Vandana Yojana

Noida News: डीएम ने मातृ वंदना योजना की प्रगति पर जताया असंतोष

Fri, 14 Nov 2025 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
DM expressed dissatisfaction over the progress of Matru Vandana Yojana
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मातृ वंदना योजना की प्रगति पर असंतोष जताया। बैठक में पोषण ट्रैकर और कंवर्जेंस विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा पोषण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया।बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने चोलापुर और चिरईगांव बाल विकास परियोजनाओं के प्रदर्शन पर असंतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करें। इसके साथ ही अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्कूल पूर्व शिक्षा समय-सारिणी के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed