फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DJ disrupting studies, action demanded

Noida News: पढ़ाई में खलल डाल रहा डीजे, कार्रवाई की मांग

Fri, 13 Feb 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
DJ disrupting studies, action demanded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। बैंक्वेट हॉल में देररात तक बजने वाले तेज संगीत से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने के चलते अभिभावकों और विद्यार्थियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विवाह स्थलों पर रात 10:30 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजता रहता है, जिससे छात्रों की पढ़ाई में खलल पड़ता है।

गौड़ सिटी निवासी रश्मि ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए रात का समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में लगातार शोर-शराबा पढ़ाई में बाधा बन रहा है। नियमों के अनुसार, निर्धारित समय सीमा तक ही डीजे बज सकता है, लेकिन विवाह स्थल इसका पालन नहीं करते। वहीं, दिनकर पांडे ने बताया कि अधिकांश बैंक्वेट हॉल में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है। कार्यक्रम के दौरान वाहन सड़कों पर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है। इससे नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय निवासियों को भी परेशानी होती है। निवासियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से निर्धारित समय सीमा के बाद डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed