{"_id":"5d6415bd8ebc3e93ba1afff9","slug":"divorce-for-22-lakhs-mewat-news-noi4573320190","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख के लालच में पत्नी को दिया तलाक, छोटी बहन से शादी कर बड़ी को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लाख के लालच में पत्नी को दिया तलाक, छोटी बहन से शादी कर बड़ी को घर से निकाला
Mon, 26 Aug 2019 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद जिले में तीन तलाक का चौथा मामला सामने आया है। नूंह के अलावलपुर गांव की लड़की ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
साथ ही उसने कहा कि आरोपी ने 22 लाख रुपये के लालच में उसकी छोटी बहन से शादी कर ली तथा उसे घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभी आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अलावलपुर गांव की रहने वाली खैरुना ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसकी शादी अरशद पुत्र रत्ती निवासी केहरानी जिला अलवर राजस्थान के साथ करीब 12 साल पहले हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
उसकी छोटी बहन के पति की एक दुर्घटना में मौत हो चुकी है, जिसके बाद वह मायके अलावलपुर में ही रहने लगी। कुछ समय पहले ही उसकी छोटी बहन को पति की मौत पर क्लेम के रूप में अदालत ने 22 लाख रुपये दिए हैं, जिसके बाद लालच में आरोपी पति ने उसकी छोटी बहन को बहला-फुसला लिया उससे निकाह कर लिया।
इतना ही नहीं आरोपी ने 29 जुलाई को उसे बिना किसी कारण के तलाक दे दिया। पीड़िता के मुताबिक पति ने उससे कहा कि अब उनका ताल्लुक खत्म हो चुका है तथा उसे जबरन घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जयसिंहपुर चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले नगीना, पुन्हाना तथा तावडू थाना क्षेत्र में तीन तलाक के मामले सामने आ चुके हैं।