Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diversion will be done if needed on October 9

Noida News: 9 अक्तूबर को जरूरत होने पर किया जाएगा डायवर्जन

Mon, 06 Oct 2025 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Diversion will be done if needed on October 9
काशीराम की पुण्य तिथि के अवसर पर दलित प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि समारोह का होना है आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 9 अक्तूबर को स्वर्गीय काशीराम की पुण्य तिथि के अवसर पर सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन होगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर यातायात का डायवर्जन करने का निर्णय लिया है। शहरवासियों को असुविधा न हो, इसके लिए दलित प्रेरणा स्थल की ओर जाने वाले मार्गों में बदलाव किया जाएगा। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है।


यह होंगे बदलाव
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल पर यातायात का दबाव होने की स्थिति में महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर-37 की ओर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सेक्टर-37 से अट्टा चौक, रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
विज्ञापन




- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल गेट नं-4 पर यातायात का दबाव होने की स्थिति में फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 की ओर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सैक्टर-18 से रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक अथवा सेक्टर 18 अंडरपास से एलिवेटेड होकर गंतव्य की ओर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर डीएनडी, फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के पास यातायात दबाव होने की स्थिति में सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक की ओर यातायात डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक, अट्टा चौक, सैक्टर 37 होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।


अब जानें कहां करें वाहनों की पार्किंग
कार्यक्रम में आने वाली सभी यात्री बसों की पार्किंग डीएनडी टोल के पास बाएं ओर मार्ग के किनारे होगी।
परीचौक, सेक्टर-37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग दलित प्रेरणा स्थल के गेट नं-1 के अंदर होगी।
दिल्ली की ओर से कार्यक्रम में आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग फिल्मसिटी के अन्दर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में होगी।
कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग सेक्टर-95 गंदा नाला के पास बनी दलित प्रेरणा स्थल पार्किंग की अंडरग्राउंड पार्किंग में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed