फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District players will show their strength in basketball and football

Noida News: बास्केटबॉल और फुटबॉल में दमखम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

Tue, 29 Jul 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
District players will show their strength in basketball and football
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के तीन बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रयागराज में होने वाली जूनियर बालक प्रदेशीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के आधार पर हुआ है। ट्रायल में मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रयागराज के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 2 से 5 अगस्त तक प्रतियोगिता होगी। इसके लिए अर्पित तोमर, लविश यादव व रितविक को मेरठ मंडल की टीम के लिए चुना गया है। तीनों खिलाड़ियों ने सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक वर्ग अंडर-17 आयु वर्ग में बास्केटबॉल स्पर्धा में जिलास्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


महिला सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता
ग्रेटर नोएडा। वाराणसी में एक से 8 अगस्त तक होने वाली प्रदेशस्तरीय महिला सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की नीलू, आकांशा और ममता कुमारी मंडल टीम से खेलेंगी। तीनों खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ आदि जिलों की खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित जिलास्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed