फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District level trials for basketball, handball and kabaddi in men's category today

Noida News: पुरुष वर्ग में बास्केटबॉल, हैंडबॉल व कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल आज

Wed, 08 Oct 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
District level trials for basketball, handball and kabaddi in men's category today
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल, हैंडबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेरठ मंडल ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रयागराज के क्षेत्रीय खेल कार्यालय 12 से 15 अक्टूबर तक सीनियर पुरुष बास्केटबॉल, वाराणसी में 15 से 18 अक्तूबर तक जूनियर बालक हैंडबॉल और गौतमबुद्ध नगर के नोएडा एजुकेशनल अकादमी में 13 से 15 अक्टूबर तक सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबॉल व हैंडबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल होंगी। वहीं, चूहड़पुर स्थित जेडी कबड्डी अकादमी में जिला कबड्डी के ट्रायल होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शुक्रवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। उसके बाद उनका चयन प्रदेशीय प्रतियोगिताओं के लिए होगा। जिला स्तरीय ट्रायल कराने की जिम्मेदारी ज्योति नागर व शीलांकुर को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed