फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District level table tennis tournament to be held in the city on November 6-7

Noida News: शहर में 6-7 नवंबर को होगा जिला स्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट

Thu, 30 Oct 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
District level table tennis tournament to be held in the city on November 6-7
नोएडा स्टेडियम के स्पोर्ट्स फैसिलिटी कॉम्प्लेक्स के टेबल टेनिस हॉल में होगा आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2025 का आयोजन 6 और 7 नवंबर को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के स्पोर्ट्स फैसिलिटी कॉम्प्लेक्स के टेबल टेनिस हॉल में किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता केवल गौतमबुद्धनगर जिले में रहने वाले, कार्यरत या अध्ययनरत खिलाड़ियों के लिए होगी। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जो किसी अन्य जिले या राज्य में पंजीकृत नहीं हैं। टूर्नामेंट के आयोजन में जिला प्रशासन और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ी आगामी उत्तर प्रदेश राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने के पात्र होंगे। यह प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर तक नोएडा शहर में ही आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग, अंडर 11, 13, 15, 17, 19 और सीनियर (19 वर्ष से ऊपर के) वर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन सचिव मृदुल खिलनानी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए के लिए संपर्क किया जा सकता है। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रविष्टियां 3 नवंबर शाम 5 बजे तक आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक खिलाड़ी सेक्टर-21ए स्थित टेबल टेनिस हॉल से शाम 4 से 8 बजे तक फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed