{"_id":"66dda6ed1a76024c610297fd","slug":"district-got-hosting-of-kabaddi-championship-grnoida-news-c-23-1-vns1013-39331-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले को मिली कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले को मिली कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी
विज्ञापन
प्रतियोगिता में चार जोन से 16 जिलों की कबड्डी टीमें लेंगी हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर एक सितंबर को अयोध्या में उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आयोजन की मेजबानी गौतमबुद्ध नगर को दी गई है। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के चार जोन से 16 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। हालांकि, प्रतियोगिता की अभी तक तारीख निर्धारित नहीं की गई है।
मेजबानी मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा के जेडी कबड्डी अकादमी में यूपी कबड्डी एसोसिएशन की ओर से दिसंबर या जनवरी माह में 51वीं सीनियर सुपर लीग कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर अकादमी में तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता में यूपी के चार जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। उससे पहले अलीगढ़ में जोन ए, बागपत में जोन बी, रायबरेली में जोन सी व मऊ में जोन डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अलीगढ़ जोन में 13 जिलों की टीमें, बागपत में 14 टीमें, गौतमबुद्ध नगर को बागपत जोन में रखा गया है। रायबरेली में 13 टीमें और मऊ में 15 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक जोन में चार-चार विजेता टीमें 51वीं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
-- -- -- -- -- --
अयोध्या में आयोजित बैठक में यूपी कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को गौतमबुद्ध नगर में कराने का निर्णय लिया। प्रतियोगिता आयोजन दिसंबर के लास्ट सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में किया जाएगा। हर जोन से टॉप चार टीमें प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। - जितेंद्र नागर, अध्यक्ष, जिला कबड्डी एसोसिएशन