{"_id":"5fc2816e8ebc3e74f56210a3","slug":"district-farmers-will-go-to-delhi-on-december-1-mewat-news-noi5509296123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिसंबर को दिल्ली जाएंगे जिले के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिसंबर को दिल्ली जाएंगे जिले के किसान
विज्ञापन
नूंह। रोजका मेव के आईएमटी चौक पर किसान संगठन मेवात विकास सभा, भारतीय किसान यूनियन व मेवात किसान यूनियन की एक बैठक का आयोजन शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर आयोजित हुआ। इस दौरान किसानों के साथ सरकार के बर्बरतापूर्ण रवैये पर रोष व्यक्त किया गया। वहीं सर्वसम्मति से तय हुआ कि जिले के किसान एक दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद खान, जय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमजान चौधरी ने बताया कि सरकार दिल्ली में किसानों के साथ पूरी तरह से गलत व्यवहार कर रही है, लेकिन किसान किसी भी तरह से पीछे हटने वाले नहीं हैं। इसलिए उन्होंने भी किसानों के पक्ष में एक दिसंबर को दिल्ली जाने का फैसला लिया है। दिल्ली जाने से पूर्व वह गांवों में प्रतिदिन किसानों को सरकार के इस कानून की बारीकियों के बारे में जागरूक करने का कार्य करेंगे। वहीं इस दौरान किसान हाजी वली मोहम्मद खेड़ी कंकर ने कहा कि जिले के लोग भी इस आंदोलन में हिस्सा लेंगे और जब तक यह कानून वापस नहीं होगा, तब तक इस आंदोलन में हिस्सा लेंगे। हम पीछे हटने वाले नहीं है हमने पहले भी एक साल तक आंदोलन किया था। हम अब भी पूरी तरह तैयार है। इस मौके पर सलामुद्दीन, सिद्दीक अहमद, तालिम, अनीश राईसिका, मकसूद राइसीका, जलेब खान, आसिफ, सलमान, दीनदार आदि मौजूद रहे।
नहीं लागू होने देंगे नया कानून
असर खां शादई ने कहा कि हम सब किसान हैं और हमारी कमाई का जरिया खेती है। सरकार किसानों के खिलाफ कानून बना रही है, हम इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। जिले के लोगों की हर आंदोलन में सक्रिय भूमिका रहती है। 26 नवंबर को यहां के किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अब एक दिसंबर को भारी संख्या में दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।