फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District exile killed by brick attack due to enmity

Noida News: रंजिश में जिला बदर की ईंट से हमला कर हत्या

Thu, 02 Oct 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
District exile killed by brick attack due to enmity
लोनी। पुरानी रंजिश को लेकर बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दबंगों ने एक युवक पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात करीब 9 बजे इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बेहटा हाजीपुर के रहने वाले विशाल (22) के रूप में हुई है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतक विशाल जिलाबदर चल रहा था। मार्च के माह में दोनों पक्षों में लड़ाई हुई थी। तभी से दोनों में रंजिश चल रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों के मामले में शिकायत दी है। आरोपी फरार चल रहे हैं। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। विशाल के पिता प्रेमचंद उनका बेटा विशाल बुधवार को घर से किसी काम के लिए गया हुआ था। रास्ते में उनके बेटे की दूसरे मोहल्ले में रहने वाले करीब चार से पांच युवकों से पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विशाल के साथ उसका एक दोस्त था। आरोपियों ने लात घूसों से दोनों की पिटाई कर दी। विशाल का दोस्त मौका पाकर वह मौके से भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने विशाल पर ईंट से हमला किया। आरोपियों ने कई वार कर उसे घायल कर दिया। इसमें विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर घायल के परिजन और अन्य साथी मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed