{"_id":"62dda4d4cb823859081be90f","slug":"district-divided-into-three-zones-for-shivratri-control-room-started-noida-news-noi661244787","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि के लिए तीन जोन में बांटा जिला, कंट्रोल रूम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि के लिए तीन जोन में बांटा जिला, कंट्रोल रूम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने 26 जुलाई को श्रावण शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए जिले को तीन जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की एक-एक टीम तैनात की गई है। साथ ही, कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। इसका नंबर 0120-2560044 है। कांवड़ यात्रा से जुड़ी किसी समस्या या जानकारी देने के लिए लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। तीनों प्राधिकरणों को भी कंट्रोल रूम स्थापित करने के आदेश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि जलाभिषेक करने में कांवड़ियों के साथ आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी तरह की समस्या है तो कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दे सकते हैं। डिप्टी कलेक्टर कोमल पवार को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनकी मदद के लिए अपर मुख्य अधिकारी पंचायत धर्मजीत सिंह सहायक की भूमिका में होंगे।
कंट्रोल रूम में सुबह छह से दोपहर दो, दोपहर दो से रात दस व रात दस से सुबह छह बजे तक तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, जिले को तीन जोन में बांटा गया है। पहली टीम में अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा रणविजय सिंह, एडीएम प्रशासन डॉ. नितिन मदान और प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं।दूसरी टीम में अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा, एडीएम वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव व डिप्टी कलेक्टर उमेश निगम और तीसरी टीम में अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडेय, एडीएम भू-आधिपत्य बलराम सिंह व डिप्टी कलेक्टर अंकित वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
मंदिरों पर किया गया अफसरों को तैनात
शिव मंदिर बिसाहड़ा, कालका मंरि ब्रह्मपुरी मोहल्ला, चिटेहरा शिव मंदिर, छोड़ी बछेड़ा गांव में शिव मंदिर, शिव पातालेश्वर मंदिर दादरी, नानकेश्वर महादेव शिव मंदिर रबूपुरा, द्रोणाचार्य मंदिर दनकौर पर अफसर तैनात किए गए हैं।
दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
जिलाधिकारी के आदेश पर जेवर, दनकौर, दादरी, बादलपुर, बिसरख, कासना, रबूपुरा, फेज एक व दो थाना क्षेत्रों में स्थित कांवड़ मार्गों पर सोमवार व मंगलवार को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इन मार्ग पर बीयर, देशी, अंग्रेजी शराब की 84 दुकानें हैं।
दादरी जीटी रोड पर मार्केट दो दिन बंद
दादरी (संवाद)। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जीटी रोड बादलपुर से दादरी की सीमा में सड़क की एक तरफ को कांवड़ियों के चलने के लिये चिह्नित किया गया है। व्यापार मंडल व पुलिस की अपील पर सोमवार-मंगलवार को जीटी रोड स्थित मार्केट बंद रहेगी। हाईवे पर भी पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।