{"_id":"6ab3d85d91c83bad150e92da","slug":"district-athletics-trials-to-be-held-on-september-25-noida-news-c-23-1-lko1064-106960-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 25 सितंबर को होंगे जिला एथलेटिक्स के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 25 सितंबर को होंगे जिला एथलेटिक्स के ट्रायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 सितंबर को जिला एथलेटिक्स ट्रायल होंगे। जिला खेल विभाग और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सहयोग से सीनियर पुरुष वर्ग के ट्रायल कराए जाएंगे। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर सीनियर महिला और पुरुष वर्ग के जिला एथलेटिक्स ट्रायल भी आयोजित किए जाएंगे।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता इटावा में सात से आठ अक्टूबर तक होगी। वहीं, खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश एथलेटिक्स प्रतियोगिता बरेली में आयोजित की जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रायल में जिले के सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों को तय समय पर सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचना होगा। उनकी एथलेटिक्स क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। जिला खेल विभाग और एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से ट्रायल की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। खिलाड़ियों से समय पर मैदान पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है।