Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Distribution of work at the ACEO-OSD level in the Noida Authority

Noida News: नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ-ओएसडी स्तर पर कार्य विभाजन

Mon, 23 Nov 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Distribution of work at the ACEO-OSD level in the Noida Authority
एसीईओ व ओएसडी के तबादले के बाद नई व्यवस्था बनी, आदेश जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण से पिछले दिनों हुए तबादले के बाद अब अधिकारी स्तर पर नए सिरे से कार्य विभाजन हुआ है। एसीईओ प्रीति जायसवाल को संस्थागत, ग्रुप हाउसिंग, आरडब्ल्यूए, आईटीएमएस, बिल्ट-अप हाउसिंग, वित्त, बोर्ड बैठक, वर्क सर्किल-1 से 5 तक सिविल-जनस्वास्थ्य व ग्रामीण विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, एनकैप के साथ अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं एसीईओ पुष्पराज सिंह को सामान्य प्रशासन, जल-सीवर, नोएडा ट्रैफिक सेल-सिटी बस, इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल, टेक्निकल ऑडिट सेल, वर्क सर्किल-6 से 10 तक सिविल-जनस्वास्थ्य व ग्रामीण विकास, क्वार्टर, औद्योगिक, स्पोर्ट्स-स्टेडियम, खेल समिति, सभी सरफेस पार्किंग, बहुमंजिला व भूमिगत पार्किंग, आवासीय प्लॉट, भू-लेख, विधि विभाग, उद्यान, ईवी चार्जिंग-पजल पार्किंग, प्रचार-प्रसार समेत अन्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। ओएसडी बृजेश कुमार सिंह व महिमा को वाणिज्यिक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। स्पोर्ट्स सिटी की जिम्मेदारी ओएसडी हर्षिता त्रिपाठी को मिली है। नियोजन विभाग का प्रभार ओएसडी महिमा को मिला है। वहीं न्यू नोएडा में ओएसडी क्रांति शेखर सिंह को भू-लेख, नियोजन, वर्क सर्किल के साथ कार्मिक विभाग की जिम्मेदारी मिली है। यह सभी अधिकारी सीईओ कृष्ण करुणेश को रिपोर्ट करेंगे। वहीं इनके नीचे की व्यवस्था जीएम, एजीएम व वर्क सर्किल स्तर पर पहले की तरह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed