फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dispute escalates over WhatsApp group comment.

Noida News: व्हाट्स एप ग्रुप में टिप्पणी से बढ़ा विवाद

Wed, 01 Jul 2026 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Dispute escalates over WhatsApp group comment.
नोएडा। सेक्टर-34 स्थित आवासीय सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया। एक निवासी ने महिला समेत दो लोगों पर अभद्रता, छवि खराब करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, सुपरटेक पवेलियन सोसाइटी निवासी अरुण कुमार चौधरी ने शिकायत में बताया कि 27 मई को सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में एक सदस्य ने अपने लापता पालतू कुत्ते को लेकर पोस्ट साझा की थी। आरोप है कि इसी पोस्ट पर एक महिला ने उनके नाम का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की, हालांकि कुछ देर बाद टिप्पणी हटा ली गई। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो महिला और एक अन्य व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed