फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Discussion on the importance of legal data security and policy

Noida News: कानूनी डेटा सुरक्षा व नीति के महत्व पर चर्चा

Sat, 30 Aug 2025 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the importance of legal data security and policy
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विधि, न्याय एवं शासन संकाय की ओर से उद्योग अकादमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, कॉर्पोरेट विशेषज्ञों, सरकारी प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने भाग लेकर विधि एवं शासन से जुड़े समकालीन मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष डॉ. विक्रम करुणा के स्वागत भाषण और विषय प्रस्तुति से हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में विधि शिक्षा को प्रासंगिक बनाए रखना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग के चेयरमैन न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव ने कहा कि अंतिम वर्ष का अध्ययन रोजगारपरक एवं व्यावहारिक अनुभव पर आधारित होना चाहिए। बैठक में कई ठोस प्रस्ताव सामने आए, जिनमें इंटर्नशिप और प्लेसमेंट नियम बनाना, अंतिम वर्ष को व्यावसायिक और व्यावहारिक शिक्षा पर केंद्रित करना, छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच प्रत्यक्ष संवाद हेतु व्हाट्सएप ग्रुप बनाना तथा कुछ सुझावों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना प्रमुख रही। कार्यक्रम में डीन डॉ. केके द्विवेदी, विभागाध्यक्ष डॉ. एसके तिवारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed