फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disbalance Car jumped in to the siwer, Four Died

ग्रेटर नोएडाः बेकाबू कार 10 फुट गहरे नाले में गिरी, चार युवकों की मौत

Mon, 08 Jun 2020 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2020 12:39 AM IST
सार

  • कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया
  • पार्टी कर घूमने निकले थे पांचों दोस्त
  • लापरवाही से हादसों का केंद्र बना खुला नाला

विज्ञापन
Disbalance Car jumped in to the siwer, Four Died
नाले से निकाली गई कार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट स्थित पतवाड़ी गांव के पास रविवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे और 5 फीट चौड़े नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कार से कूदकर जान बचाने वाले दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कार और शवों को क्रेन की मदद से नाले से बाहर निकलवाया। गंभीर रूप से एक घायल को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार से बीयर की कैन बरामद करने का भी दावा किया है। बताया गया है कि एक इंजीनियर दोस्त की शादी की सालगिरह की पार्टी के लिए पांचों दक्षिण भारतीय दोस्त ग्रेनो वेस्ट में एकत्र हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि रविवार शाम लगभग 5 बजे एक कार पतवाड़ी की ओर से गैलेक्सी वेगा सोसाइटी की ओर जा रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। कार में पांच युवक सवार थे। इनमें से तीन कार समेत नाले में गिर गए।

जबकि दो नाले के पास ही कार से कूद गए। नाले में गिरे तीनों युवक बाहर नहीं निकल पाए और उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि कार से कूदने वाले दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोग जमा हो गए और उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और लोगों की मदद से कार एवं तीनों शवों को बाहर निकाला। घायल युवक बोलने की स्थिति में नहीं थे।

पुलिस घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। देर शाम मृतकों की पहचान एमआइजी कांप्लेक्स दिल्ली मयूर विहार निवासी एस बालाकृष्णन, निराला एस्टेट निवासी एन राम सुब्रमण्यम, इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी जगदीशन, निराला एस्टेट के ही रोनाल्ड मीका के रूप में हुई। वहीं नोएडा के सेक्टर-2 निवासी वी. हरिहरण गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें नोएडा के अस्पताल रेफर कर दिया गया। बालाकृष्णन सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उनके दो बच्चे हैं और उनकी पत्नी भी जॉब करती हैं।
 

पार्टी कर घूमने निकले थे पांचों दोस्त

बताया गया है कि रविवार को निराला एस्टेट निवासी एस बालाकृष्णन की शादी की 16वीं सालगिरह थी। इसके चलते उनके चारों दोस्त पार्टी के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पहले पार्टी की और फिर कार से घूमने निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार लहराती हुई देखी गई। हो सकता है कि हादसे की आशंका से दो युवकों ने कूदकर जान बचाने की कोशिश की। कार से बीयर की बोतल मिली है, इससे उनके कार में भी बीयर पीने की आशंका है।

लापरवाही से हादसों का केंद्र बना खुला नाला
ग्रेनो वेस्ट में खुले नाले में गिरने से पहली बार हादसा नहीं हुआ। इस नाले में पहले भी कई लोग और वाहन सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। एक बार तो कार नाले के बीच से जा रहे पाइप पर काफी देर तक लटकी रही थी। इस दौरान मशक्कत के बाद लोगों की मदद से कार सवारों की जान बचाई गई थी। घटनास्थल के पास गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में रहने वाले गौरव उपाध्याय ने बताया कि नाले में 10 से अधिक बार गोवंश गिरकर घायल हो चुके हैं। हर हादसे के बाद प्राधिकरण को मौखिक, लिखित और ट्वीट आदि के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराकर नाले को बंद कराने की मांग की जाती है। इस संबंध में नेताओं के माध्यम से भी शिकायत की गई है, लेकिन प्राधिकरण के अफसर सुनवाई नहीं करते। प्राधिकरण की लापरवाही से ही यहां हादसे हो रहे हैं।

बाइक सवार इलेक्ट्रिशियन हादसे में घायल
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में ही खैरपुर गोलचक्कर के पास रविवार दोपहर दो बजे एक बाइक सवार युवक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान ला रेजिडेंसिया सोसाइटी निवासी अनिल के रूप में हुई है। बताया गया है कि अनिल ने हादसे के दौरान हेलमेट लगाया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed