{"_id":"68a478f916e30de18604e7a7","slug":"disadvantaged-employees-will-get-another-chance-noida-news-c-1-gnd1002-3302404-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वंचित कर्मचारियों को मिलेगा एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वंचित कर्मचारियों को मिलेगा एक और मौका
विज्ञापन
-स्प्री और एमेनेस्टी योजना से लंबित मामलों का भी हो सकेगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उप क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सेक्टर 6 स्थित एनईए सभागार के परिसर में स्प्री और एमेनेस्टी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संयुक्त निदेशक नरेंद्र मोहन ओझा ने की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ने योजना के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योजना में अब तक बीमा योजना से वंचित लोगों को एक और मौका मिलेगा।
दीप प्रज्जवलित कर शुरू हुए इस जागरूकता कार्यक्रम में पूर्वी व उत्तर पूर्वी क्षेत्र के बीमा आयुक्त प्रणय सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा लागू स्प्री (स्कीम ऑफ प्रमोशन ऑफ रजिस्ट्रेशन ऑफ एम्पलॉयर्स एंड एम्पलॉई) और एमनेस्टी योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि इन दोनों ही योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक नियोक्ताओं और कर्मचारियों को आसानी से सामाजिक सुरक्षा कवरेज में लाना व लंबित विधिक विवादों का सहज समाधान सुनिश्चित करना है। सेमिनार के दौरान बीमित स्व सोविन्द्र, स्व सौरभ प्रजापति तथा स्व राम भजन के आश्रितों को पेंशन का स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। उप निदेशक पीयूष जोशी, उप निदेशक मृत्युंजय शर्मा, उप निदेशक पंकज कुमार व सहायक निदेशक आलोक कुमार चौधरी ने दोनों योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
-- -- -- -- -- -- --
क्या हैं स्प्री और एमनेस्टी योजना
संयुक्त निदेशक नरेंद्र मोहन के अनुसार स्प्री योजना का उद्देश्य उन कर्मचारियों को बीमा निगम से जोड़कर लाभ दिलाना जो बीमा निगम की योजना से वंचित रह गए या किसी कारणवश वह लाभ उठाने में अक्षम हैं। ऐसे कर्मचारियों को इसी योजना के तहत ही बीमा निगम से जोड़कर लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा एमेस्टी योजना के तहत जो मामले किसी कारणवश लंबित हैं या फिर उनका भुगतान लंबे समय से रुका हुआ है, उन सभी मामलों का समाधान इस योजना के तहत जल्द से जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
क्या बोले कारोबारी
सेमिनार में शामिल हुए नोएडा एंटप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा, इन दोनों योजनाओं से कर्मचारियों को राहत मिलने के साथ साथ नए कर्मचारियों को निगम से जुड़ने का मौका मिल सकेगा। एनईए के महासचिव व कारोबारी वीके. सेठ ने कहा, निगम की यह योजनाएं सराहनीय हैं। एनईए के कोषाध्यक्ष शरद जैन योजनाओं का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों से इसका लाभ लेने के लिए आह्वान किया गया।