फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Disabled people received tricycles and equipment

Noida News: दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और उपकरण मिले

Sat, 29 Nov 2025 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Disabled people received tricycles and equipment
क्षेत्र के धरौरा गांव के एक स्कूल में शुक्रवार को सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, छड़ी, वॉकर, हेलमेट सहित कई सहायक उपकरण बांटे गए। मुख्य अतिथि मछलीशहर सपा सांसद प्रिया सरोज ने दिव्यांगजन को 55 ट्राईसाइकिल, 37 बैट्री वाली साइकिल,कान की मशीन, छड़ी, वॉकर, हेलमेट समेत कई सहायक उपकरण बांटे गए।
विज्ञापन

सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि दिव्यांगजन केवल किसी की सहानुभूति के नहीं, बल्कि बराबरी के अवसरों के हकदार हैं। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी दिव्यांगजन किसी सुविधा से वंचित न रहे। योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे, यह हमारी पहली प्राथमिकता है। सपा से केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि सपा सांसद प्रिया सरोज के प्रयासों से क्षेत्र में समाज उत्थान, दिव्यांगजन सशक्तीकरण और जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति मिल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीरबल यादव व संचालन दिनेश कुमार यादव ने किया। इस मौके पर नीलम यादव, जेपी यादव, बृजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed