{"_id":"68c58f4e6ef4e623fe08dcbb","slug":"digital-crop-survey-of-crops-will-be-done-by-september-25-noida-news-c-23-1-lko1064-75000-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 25 सितंबर तक होगा फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 25 सितंबर तक होगा फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे
विज्ञापन
-युवाओं के पास सर्वेयर बनने का मौका, दिया जाएगा प्रशिक्षण
- सर्वे के दौरान प्रति प्लॉट 5 से 10 रुपये मिलेगी प्रोत्साहन राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर में खरीफ सीजन में बोई गई फसलों के डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने सर्वे को 25 सितंबर 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए है। सर्वे के लिए कृषि विभाग ऐसे युवाओं को अवसर दे रहा है जिनके पास अपना एंड्रॉयड स्मार्टफोन हो और जो फसलों की पहचान का अच्छा ज्ञान रखते हों।
प्रत्येक सर्वेयर को अधिकतम तीन हजार गाटा का सर्वे करने की अनुमति होगी। सर्वे के एवज में प्रति प्लॉट एक फसल के लिए 5 रुपये दिए जाएंगे। यदि एक प्लॉट में एक से अधिक फसलें हैं तो अधिकतम 10 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, इंटरनेट खर्च के रूप में हर माह 500 रुपये अलग से दिए जाएंगे। सर्वेयर चयन में उसी राजस्व ग्राम या न्याय पंचायत के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित युवाओं को कृषि विभाग द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इच्छुक युवक 15 सितंबर को विकास खंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक फोटो के साथ संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय, विकास भवन में भी संपर्क किया जा सकता है।
सरसों मिनी किट का निःशुल्क वितरण शुरू
दादरी, बिसरख, दनकौर और जेवर में मिलेगी मिनी किट खरीफ के साथ-साथ रबी सीजन के लिए भी कृषि विभाग सक्रिय हो गया है। तिलहन मिनी किट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम 2025-26 के तहत गौतमबुद्ध नगर में 500 सरसों मिनी किट निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
ब्लॉक वार वितरण लक्ष्य
दादरी- 150 किट
बिसरख- 75 किट
दनकौर- 125 किट
जेवर- 150 किट
-- -- -- -- -- -- -- -
किसान को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
किसान को कृषि विभाग के पोर्टल http://agridarshan.up.gov.in पर अपनी पंजीकरण संख्या से लॉगिन कर 25 सितंबर 2025 तक बुकिंग कर सकते हैं। किसान को मिनी किट संबंधी ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार से मिलेगी।