फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Difficulties at every step, courage gave the answer in the end

Noida News: कदम-कदम पर परेशानियां, अंत में साहस ने दिया जवाब

Sat, 28 Sep 2024 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Difficulties at every step, courage gave the answer in the end
वसंतकुंज में पिता-बेटियों की खुदकुशी का मामला अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। रंगपुरी में जहां पिता-बेटियों ने खुदकुशी की वह करीब 300 गज में चारमंजिला इमारत है। हर मंजिल पर आठ फ्लैट बने हुए हैं। चौथी मंजिल पर हीरालाल का परिवार रहता था। इमारत में कम से कम 25 परिवार किराये पर रहते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी सुनीता देवी की मौत के बाद हीरालाल की स्थिति और बिगड़ गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि लगातार बढ़ती परेशानियों के आगे उसका साहस जवाब दे गया।

पड़ोसियों ने बताया कि हीरालाल 2018 में रंगपुरी में परिवार के साथ रहने आया था। जब पत्नी की मौत हुई तो परेशानियों का बोझ बढ़ गया। बच्चों की देखभाल करने के साथ ही हीरालाल काम पर जाता था। इस दौरान दिव्यांग बेटियां अकेले घर में रहती थीं। शाम को घर आकर वह बेटियाें के लिए खाना बनाने के साथ ही कपड़े भी धोता था। हीरालाल आखिरी बार 2008 में मां के देहांत पर बिहार स्थित अपने घर गया था।
विज्ञापन

चारों बेटियों ने कर रखा था स्नातक
रंगपुरी से कुछ दूरी पर रहने वाले हीरालाल के भाई मोहन शर्मा की पत्नी गुड़िया ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि पूरा परिवार खत्म हो गया। चारों बेटियों ने स्नातक कर रखा था। नीरू विज्ञान की छात्रा थी। सबसे छोटी बेटी निधि भी पढ़ने में बहुत तेज थी। 2016 में पढ़ाई के दौरान नीरू को दिखना बंद हो गया था। छह महीने से उनकी परिवार से कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कई बार बच्चों को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






मोबाइल की होगी जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हीरालाल के परिजनों से मामले में बातचीत की गई है। माेबाइल जांच के लिए एफएसल भेजा गया है। यह भी देखा जा रहा है कि उसने किसी से कर्ज आदि तो नहीं ले रखा था। इसके लिए बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article