फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diesel theft gang busted on highway, two arrested

डीजल लूट गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2019 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Diesel theft gang busted on highway, two arrested
हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। साइट-5 कोतवाली पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और जीटी रोड पर खड़े ट्रकों के चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर लूटने और डीजल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए दो बदमाशों की पहचान सलमान निवासी बुलंदशहर व मुरसलीम निवासी हापुड़ के रूप में हुई है। वहीं, 4 साथी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से एक ट्रक, एक कार, दो भरे ड्रम और एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डासना टोल के पास एक कार में कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। इस दौरान एक आरोपी मुरसलीम गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1 तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और 3 हजार रुपये बरामद किए हैं। उसके साथी सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सलमान ने कुछ दिन पहले थाना साइट-5 में शिकायत दर्ज कराई की थी कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर उसका ट्रक लूट लिया। बदमाशों ने ट्रक चालक परवेज उर्फ कालू उर्फ कल्लू निवासी सिवाल मेरठ को भी साथ लेकर चले गए। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने जब उससे घटना के बाबत पूछताछ की तो हर बार वह अलग-अलग बयान देने लगा। इस पर पुलिस को घटना संदिग्ध होने शक हुआ। एसपी ने बताया कि शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। सलमान ने बताया कि ट्रक उसका नहीं बल्कि बड़ौदा, हापुड़ निवासी मुरसलीम का है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सलमान ने बताया कि इसी ट्रक से उसके साथी मुरसलीम निवासी हापुड़, मुकर्रम व परवेज उर्फ कालू उर्फ कल्लू निवासी सिवाल मेरठ, आरिफ और भूरा निवासीगण हापुड़ हाईवे पर खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करते थे। इस दौरान यदि चालक और हेल्पर को पता चल जाता तो उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बना लेते और डीजल चोरी कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

फर्जी मुकदमा कर लेना चाहते थे बीमा राशि
पुलिस की पूछताछ में मुरसलीम ने बताया कि हाईवे पर गाड़ियों से डीजल चोरी और लूटपाट की कई घटनाएं करने पर उनके ट्रक की पहचान हो गई थी। इसी के चलते ट्रक को गायब कर दिया गया और इंश्योरेंस की रकम पाने के लिए साइट-5 थाने में लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। क्लेम लेने के बाद ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूटपाट की अन्य घटनाओं को अंजाम देने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed