{"_id":"5e20bf708ebc3e8d411b1d1d","slug":"died-from-jump-the-19th-floor-grnoida-news-noi486199668","type":"story","status":"publish","title_hn":"19वीं मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19वीं मंजिल से कूदकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में नोएडा एक्सप्रेस-वे स्थित पारस टिएरा सोसायटी में अपनी मौसी के यहां आए 45 वर्षीय शख्स ने 19वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र ने डिप्रेशन की वजह से जान दी।
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की सेक्टर-144 पुलिस चौकी के प्रभारी रविंद्र गौतम ने बताया कि सेक्टर-39 में सुरेंद्र चौहान अपनी मां के साथ रहते थे। उनका पत्नी से तलाक हो चुका था। कुछ समय से वह नौकरी पर भी नहीं जा रहे थे। बुधवार को वह नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर स्थित पारस टिएरा सोसायटी में रहने वाली अपनी मौसी के घर आए थे। बृहस्पतिवार सुबह सोसायटी की 19वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे। प्राथमिक पड़ताल में डिप्रेशन में खुदकुशी की बात सामने आई है।