फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diarrhea spread, 9 patients admitted in a single night

डायरिया ने पसारे पांव, एक ही रात में 9 मरीज भर्ती

Mon, 06 Sep 2021 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread, 9 patients admitted in a single night
जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे लोग।
नोएडा। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच बुखार, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिले में डायरिया ने भी पांव पसारने शुरू कर दिया है। नोएडा के अलग-अलग गांवों से एक ही रात में 9 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उल्टी, दस्त, पेट दर्द से कराह रहे मरीजों को भर्ती करने के लिए डेंगू वार्ड में ही इंतजाम करना पड़ा। जिला अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया है, ताकि बीमारी से निपटने के उपाय किए जा सकें।
विज्ञापन

रविवार देर रात तक अस्पताल की इमरजेंसी में एक के बाद एक मरीज आते रहे। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए तुरंत डेंगू वार्ड में इंतजाम किया गया। हालांकि, कई मरीज ऐसे भी आए, जिन्हें इमरजेंसी में उपचार देकर घर भेज दिया गया। बिशनपुरा से आई असगरी ने बताया कि रात में अचानक उल्टी और दस्त शुरू हो गए। हालात खराब होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। सर्फाबाद से आई ज्ञानदेवी ने बताया उल्टी, दस्त और पेट दर्द से हालत खराब हो गई। इसी तरह की शिकायत पर निठारी से दिलावर, नया गांव से शायरा, मोरना से सोनी, श्याम विहार से नीरज, भंगेल सलारपुर से शिव कुमारी को अस्पताल में भर्ती किया गया। दिल्ली के दो मरीज अलग-अलग इलाकों से भर्ती किए गए, जो नोएडा में नौकरी करते हैं। सीएमएस डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है, ताकि एहतियाती कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन

चाइल्ड पीजीआई में डेंगू का एक और संदिग्ध मामला
स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन अलग-अलग अस्पतालों में डेंगू के रोगियों का इलाज चल रहा है। सोमवार को चाइल्ड पीजीआई में 8 वर्षीय बच्ची को भर्ती कराया गया। निजी लैब ने बच्ची में डेंगू की पुष्टि की है, लेकिन पीजीआई ने अपनी लैब में जांच के लिए नमूना भेजा है। चाइल्ड पीजीआई में ही डेंगू के पांच से छह मामले आ चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल स्थित केंद्रीय लैब की जांच रिपोर्ट ही मान्य है। यहां जितनी जांच हुई हैं, उनमें से एक में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधान रहें, कोरोना में भी डायरिया के लक्षण
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के अध्यक्ष डॉ. एसपी शर्मा ने बताया कि डायरिया और कोरोना मरीजों के लक्षण काफी हद तक मिलते हैं, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। उल्टी, दस्त और पेटदर्द के साथ अगर बुखार आता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं। एक महीने में बुखार के मरीजों में बढ़ोत्तरी हुई है। इससे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

मौसम में बदलाव का भी बड़ा असर
चाइल्ड पीजीआई की कार्यवाहक निदेशक डॉ. ज्योत्सना मदान ने बताया कि हर साल मौसमी बीमारियां फैलती हैं, लेकिन इस बार बारिश ज्यादा हुई है। इसका असर भी ज्यादा दिख रहा है। गर्मी व उमस के कारण लोग पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं। इस मौसम में लापरवाही बरतना खतरनाक हो सकता है। खासकर महिलाओं और बच्चों को इस मौसम में होशियार रहना होगा। खानपान में सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
इन लक्षणों से रहिए होशियार
- पेट में मरोड़ और दर्द होना।
- लगातार उल्टी और दस्त होना।
- एसिडिटी से परेशानी बढ़ना।
- खाने की इच्छा नहीं होना।
- गले और सीने में जलन होना।
ऐसे होगा डायरिया से बचाव
- ओआरएस का पैकेट पानी में घोलकर मरीज को पिलाएं।
- बिना डॉक्टर की सलाह लिए कोई भी दवा न खाएं।
- बाजार में बिकने वाली खुली व तली चीजों का उपयोग न करें।
- पेयजल को सीधे इस्तेमाल करने के बजाय उसे उबाल और छानकर पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed