फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dhruv left his home in childhood

Noida News: ध्रुव ने बचपन में ही छोड़ दिया घर बार

Sat, 30 Aug 2025 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Dhruv left his home in childhood
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा एक स्थित श्री पीपल महादेव मन्दिर में श्री मद भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर ने विदुर मैत्रीया संवाद, ध्रुव चरित्र , जडभरत की कथा, अजामिल उपाख्यान का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा, विदुर अपनी व्यथा और परम सत्य के ज्ञान की प्यास लेकर ऋषि मैत्रेय से मिलते हैं और कई प्रश्नों पर चर्चा करते हैं। मैत्रेय विदुर के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सृष्टि की रचना, ईश्वर का स्वरूप, अवतारों का उद्देश्य, कर्म का सिद्धांत, और मोक्ष के मार्ग जैसे विषयों पर गहन ज्ञान प्रदान करते हैं। ध्रुव ने बचपन में ही घर बार छोड़कर तपस्या करने की ठानी। ध्रुव अपने घर से तपस्या के लिए जा रहे थे रास्ते में उन्हें देवर्षि नारद मिले उन्होंने ध्रुव को ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप कर के भगवान विष्णु की तपस्या करने को कहा ध्रुव ने नारद जी की बात मानकर एक पैर पर खड़े होकर छह माह तक कठोर तप किया। इस मौके पर सुनीता चौहान, कपिल तरंग वशिष्ट, विजय नीलिमा मिश्रा , योगेन्द्र गीता वर्मा , ओमप्रकाश पूनम अग्रवाल, बबीता बंसल , सरोज अरोड़ा, ममता सिंह, सरोज तोमर, प्रवीण शर्मा, रविशंकर तिवारी , मुरारीलाल अग्रवाल , नीरा मारवाह आदि उपस्थित रहे । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed