फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dhirendra Shastri's Hanuman Katha today, many routes will remain closed

Noida News: धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा आज, कई मार्ग रहेंगे बंद

Wed, 05 Jul 2023 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Dhirendra Shastri's Hanuman Katha today, many routes will remain closed
आठ जुलाई तक चलेगी कथा, ट्रैफिक पुलिस ने किए व्यापक इंतजाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा बृहस्पतिवार को आईपी एक्सटेंशन के उत्सव ग्राउंड में शुरू होगी। कथा 8 जुलाई तक चलेगी। इस कारण सड़क संख्या 57-ए पर हसनपुर टी-प्वाइंट से एनएच-24 तक, सीबीएसई भवन के सामने गाजीपुर नाले पर रोड नंबर 56 के कट और सीबीएसई भवन के पास रोड नंबर 57 वाले कट पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहन चालकों को दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

इन मार्गों से जा सकते हैं : वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे रोड नंबर-57 पर टेल्को-टी-प्वाइंट और एनएच -24 पर गाजीपुर गोल चक्कर से वैकल्पिक मार्ग लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन


कथा में आने वाले लोग यहां वाहन पार्क करें :
-गाजीपुर फूल मंडी रोड- एनएच-24 से और रोड नंबर 56 पर ईडीएम मॉल से गाजीपुर सब्जी मंडी तक प्रवेश किया जा सकता है। इस जगह पर लगभग 100 से अधिक बसों और 300 कारों को पार्क किया जा सकता है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, रोड नंबर 56 से बसों से आने वाले श्रद्धालुओं को इस पार्किंग सुविधा का उपयोग करने की सलाह दी गई है। यदि कोई अन्य उल्लिखित पार्किंग भरी हुई है तो यह पार्किंग उपलब्ध रहेगी व इसमें सभी बसें/ट्रक खड़े किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महिंद्रा शोरूम के ठीक सामने पटपडग़ंज औद्योगिक क्षेत्र की खाली जगह पर लगभग 400 कारें खड़ी की जा सकती हैं। रोड नंबर 57, रोड नंबर 56 से 57, मधु विहार रोड से आने वाले श्रद्धालु/अनुयायी इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

- सिंघला स्वीट्स के सामने नरवाना रोड पर ट्रिनिटी स्कूल से सटी खाली जगह पर लगभग 150 कारें पार्क की जा सकती हैं। इस पार्किंग सुविधा का उपयोग मधु विहार रोड और मधु विहार क्षेत्र की सभी आंतरिक सड़कों से आने वाले लोगों के लिए किया जाएगा।

- ग्रेट गेटस्बी क्लब (पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय के पास) से सटी ईडीएमसी पार्किंग में लगभग 50 कारें पार्क की जा सकती हैं। यह पार्किंग आपात स्थिति में उपयोग के लिए आयोजन स्थल के पास एक प्रतिबंधित आरक्षित पार्किंग होगी।

- नरवाना रोड पर मंडावली मेट्रो स्टेशन पार्किंग में लगभग 400 कारें पार्क की जा सकती हैं। नरवाना रोड तथा मधु विहार इलाके के अन्दर से आने वाले व्यक्ति इसका उपयोग कर सकते हैं।

संकेतक लगाए

कथा में आने वाले लोगों के मार्गदर्शन के लिए उचित स्थानों पर यातायात संकेतक लगाए गए हैं। यातायात के सुचारू और निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे डायवर्जन का पालन करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।


सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दे सकते हैं

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोग नियमों और पुलिसकर्मियों की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करें। अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो सोशल मीडिया या फिर ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article