{"_id":"6a01eedce3b982b8ff0e4c06","slug":"dhgdfhg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94503-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूटी की भिड़ंत से भड़का गुस्सा, युवक को दाैड़ाकर बेहरमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूटी की भिड़ंत से भड़का गुस्सा, युवक को दाैड़ाकर बेहरमी से पीटा
विज्ञापन
- -बिसरख में सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चिपियाना बुजुर्ग स्थित राम श्याम गार्डन में स्कूटी की टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसी युवकों ने एक व्यक्ति को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रियंका गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ भांजियों को छोड़ने के लिए रविवार को उनके घर जा रही थीं। रास्ते में आकाश शर्मा अपने तीन साथियों के साथ सड़क पर खड़े थे। रास्ता देने को कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। किसी तरह वह लोग वहां से बचकर घर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गए और फिर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में स्कूटी सड़क पर गिरी हुई दिखाई दे रही है। वहीं कुछ युवक एक व्यक्ति को डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि हमलावरों ने बच्ची के साथ भी अभद्रता की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि स्कूटी से टक्कर लगने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की है।