{"_id":"68ed5227ee4a8f40ff06327d","slug":"dharamveers-stormy-innings-made-the-muscles-fitness-gym-team-the-winner-na-news-c-120-1-lkh1001-158278-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धर्मवीर की तूफानी पारी से मसल्स फिटनेस जिम टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धर्मवीर की तूफानी पारी से मसल्स फिटनेस जिम टीम बनी विजेता
Tue, 14 Oct 2025 12:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से धर्म वीर सिंह को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। स्व. एडवोकेट अजीज सिद्दीकी मेमोरियल लखीमपुर जूनियर प्रीमियर लीग में सोमवार को डॉ. रवि मेमोरियल और मसल्स फिटनेस जिम के बीच एकतरफा क्रिकेट मैच देखने को मिला। धर्मवीर की तूफानी गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने मसल्स फिटनेस जिम की टीम को विजेता बनाया।
रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित लीग में मसल्स फिटनेस जिम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। तूफानी गेंदबाजी से डॉ. रवि मेमोरियल की टीम को 62 रन पर ऑल आउट कर दिया। बल्लेबाज वैभव ने सर्वाधिक 15 और अमन ने 12 रन बनाए। गेंदबाज धर्मवीर सिंह और अभिनव ने तीन-तीन विकेट झटके।
जवाबी पारी में मुकाबला एकतरफा हो गया। मसल्स फिटनेस जिम की टीम ने 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर शानदार जीत दर्ज की। बल्लेबाज धर्मवीर सिंह ने नाबाद 46 रन बनाए। मुख्य अतिथि लवकुश शुक्ला ने धर्मवीर को प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान दिया।
विज्ञापन
मैच का आयोजन जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने किया। मैच देखने के लिए अभिषेक शुक्ला, रजत वर्मा, नीरज शुक्ला, कपिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।