फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dhanteras today, there will be a rain of money in the market, 150 vehicles will be delivered.

Noida News: धनतेरस आज, बाजार में होगी धन वर्षा, 150 वाहनों की होगी डिलिवरी

Sat, 18 Oct 2025 12:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 18 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, there will be a rain of money in the market, 150 vehicles will be delivered.
-फोटो 59 : नजफगढ़ रोड स्थित दुहिया शोरूम में वाहन की डिलिवरी लेते ग्राहक। संवाद
बहादुरगढ़। दीपोत्सव इस बार शनिवार से शुरू होगा और छह दिन तक चलेगा। धनतेरस लेकर शुक्रवार को दिनभर बाजार में दुकानों को सजाया गया। कार और दुपहिया वाहनों की डिलिवरी देने की भी तैयारी की गई है। बहादुरगढ़ में 120 दुपहिया और चार पहिया वाहनों की शोरूम से डिलिवरी होगी। इनमें 90 दुपहिया और 30 कार शामिल हैं।
विज्ञापन


धनतेरस के लिए शहर का सराफा समेत सभी बाजार तैयार हैं। सोने-चांदी की मूर्तियों के साथ ही लक्ष्मी जी वाले चांदी के सिक्के बाजार में उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगी चांदी की मूर्तियां खास डिमांड में हैं। सोने-चांदी के भावों में तेजी के बाद भी त्योहार पर बंपर कारोबार का अनुमान है। धनतेरस के लिए बर्तनों की दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन

धनतेरस पर सबसे ज्यादा सोने-चांदी के सिक्कों और बर्तनों की बिक्री के अलावा देवी-देवताओं की मूर्तियों की भी मांग रहती है। सोने-चांदी के सिक्कों में कंपनियों ने अलग-अलग डिजाइन पेश किए हैं। पुराने जमाने के दस, बीस, पचास पैसों के डिजाइन वाले चांदी के सिक्के उपलब्ध हैं। चांदी की मूर्तियों में गणेश-लक्ष्मी, दुर्गा, राम दरबार की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिमांड पर सोने के गणेश-लक्ष्मी, उल्लू, शंख भी बाजार में हैं। मुख्य बाजार के आभूषण कारोबारी जगदीश एलाबादी ने बताया कि सोने-चांदी के सिक्कों के अलावा मूर्तियों की अच्छी मांग है। धनतेरस के लिए बाजार में खासा उत्साह है। कुंदन, टर्किश का नया कलेक्शन उपलब्ध है। एंटीक, टेंपल ज्वैलरी भी ट्रेंड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed