{"_id":"6ab541184b08c8876c0844fb","slug":"dgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4761764-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 30 स्थानों पर लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, प्राधिकरण को प्रति यूनिट मिलेगा एक रुपये राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 30 स्थानों पर लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, प्राधिकरण को प्रति यूनिट मिलेगा एक रुपये राजस्व
विज्ञापन
–यूपी ईवी पॉलिसी के तहत नोएडा में चार्जिंग स्टेशन लगाने को हुआ एमओयू
–यूपी रिन्यूएबल एंड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड करेगा पूरा खर्च
–प्रत्येक स्थान पर कम से कम दो चार्जर लगेंगे, एक साथ दो कार और एक दोपहिया चार्ज हो सकेंगे
–जिले में 72 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन हो चुके हैं पंजीकृत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच नोएडा प्राधिकरण ने ईवी चार्जिंग नेटवर्क को विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में 30 स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण और यूपी रिन्यूएबल एंड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बीच बृहस्पतिवार को एमओयू हुआ।
एमओयू के तहत चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना और संचालन के लिए आवश्यक पूरा खर्च यूपीआरईवी वहन करेगा। प्राधिकरण की ओर से केवल स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण को कोई वित्तीय सहायता नहीं देनी होगी। समझौता 10 वर्ष के लिए किया गया है, जिसे भविष्य में बढ़ाया भी जा सकता है। प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशनों पर प्रत्येक स्थान पर न्यूनतम दो चार्जर लगाए जाएंगे। इनकी मदद से एक समय में दो कार और एक दोपहिया वाहन को चार्ज किया जा सकेगा। इससे शहर में सार्वजनिक स्थानों पर ईवी चार्जिंग की सुविधा बढ़ेगी।
हर यूनिट बिजली पर प्राधिकरण को एक रुपये : चार्जिंग स्टेशन से ईवी चार्ज करने में इस्तेमाल होने वाली बिजली पर प्राधिकरण को राजस्व भी मिलेगा। एमओयू के अनुसार रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर नोएडा प्राधिकरण को प्रति किलोवाट-घंटा एक रुपये की दर से राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन
सेक्टर-101 मेट्रो पार्किंग
सेक्टर-78 वेद वन पार्किंग क्षेत्र
सेक्टर-38 बॉटेनिकल गार्डन पार्किंग
सेक्टर-76 मेट्रो पार्किंग
सेक्टर-51 मेट्रो पार्किंग
सेक्टर-119 हेरिटेज हॉस्पिटल के पास पार्किंग
सेक्टर-21ए नोएडा इंडोर स्टेडियम पार्किंग
सेक्टर-122 आईजीएल गैस स्टेशन
सेक्टर-129 साया स्टेटस मॉल
सेक्टर-132 इंफोसिस कैंपस
सेक्टर-154 मेट्रो पार्किंग
सेक्टर-145 मेट्रो पार्किंग
सेक्टर-146 मेट्रो पार्किंग
सेक्टर-150 शहीद भगत सिंह पार्किंग
सेक्टर-144 मेट्रो पार्किंग
एनएसईजेड मेट्रो के पास पार्किंग, फेज-2
सेक्टर-18 में हल्दीराम के पास अधिकृत पार्किंग
सेक्टर-27 एसएबी मॉल पार्किंग
सेक्टर-27 कैंब्रिज स्कूल के पास पार्किंग
सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र मार्केट पार्किंग
सेक्टर-1 अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग
सेक्टर-18 बीएचईएल कार्यालय के पास पार्किंग
महामना फ्लाईओवर के नीचे, सेक्टर-38
सेक्टर-2 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास पार्किंग
सेक्टर-50 गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पार्किंग
सेक्टर-15 कैप्टन विजयंत थापर मार्ग पर पार्किंग
सेक्टर-24 एनटीपीसी ईओसी कार्यालय
सेक्टर-96 नोएडा प्राधिकरण का नया कार्यालय
सेक्टर-94 कमांड कंट्रोल सेंटर
72 हजार से ज्यादा ईवी, बढ़ रही चार्जिंग की जरूरत : जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 72 हजार से अधिक ईवी का पंजीकरण हो चुका है। ऐसे में सार्वजनिक चार्जिंग ढांचे की जरूरत भी बढ़ रही है। प्राधिकरण का दावा है कि नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से शहर में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा और इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ताओं को सुविधा मिलेगी।