{"_id":"6a2c2eae713886c1c20ebf19","slug":"dgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97313-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टोल प्लाजा पर मारपीट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टोल प्लाजा पर मारपीट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चार गाड़ियां बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। तीन दिन पूर्व लुहारली टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने एवं दबंगई कर टोल फ्री कराने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वही घटना में प्रयुक्त चार गाड़ियां भी बरामद कर कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना में शामिल बम्हेटा गांव निवासी सौरव, करण, आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो , एक थार व ब्रेजा कार समेत चार गाड़ियां बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
लुहारली टोल प्लाजा मैनेजर रजनीकांत ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि बुधवार देर शाम को कुछ लोग गाड़ियों में सवार होकर सायरन बजाते हुए लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंचे और दबंगई कर टोल प्लाजा पर तैनात सुरक्षा सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी । घटना में एक टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया था । गाड़ियों में सवार दबंग लोग टोल बैरियर तोड़कर चले गए। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी । पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया था।