फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfd

Noida News: छह दिन से गुम मासूम की तलाश खत्म, तालाब में उतराता मिला शव

Mon, 23 Feb 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
dgsfd
- चिपियाना बुजुर्ग गांव से कुत्ते वाले मंदिर के पास से 17 फरवरी को हुआ था लापता
विज्ञापन

-बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी
-खुले तालाब में गिरने से मासूम की मौत से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन की लापरवाही उजागर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चिपियाना बुजुर्ग गांव में छह दिन से लापता पांच वर्षीय मासूम का शव सोमवार सुबह तालाब में उतराता मिला। सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा क्रेन की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान ईशु (5) पुत्र इंद्रपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से गांव टांडा बहरामपुर कमालगंज फर्रुखाबाद निवासी इंद्रपाल वर्तमान में चिपियाना बुजुर्ग में बना भैरव बाबा के मंदिर (कुत्ते वाले मंदिर) के पास किराये के मकान में परिवार सहित रहते हैं। इंद्रपाल कोतवाली क्षेत्र की एक फैक्टरी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी भी घरेलू सहायक है। परिवार में पत्नी, एक बड़ी बेटी और पांच वर्षीय पुत्र ईशु था। परिजनों के अनुसार 17 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे ईशु कुत्ते वाले मंदिर के पास अपनी बहन के साथ खेलने के लिए गया था। शाम को खेलने के बाद बड़ी बहन घर आ गई थी। मगर ईशु घर नहीं आया था। बड़ी बहन ने परिजन को यही बात बताई थी कि वह बाहर खेल रही थी। बच्चे के देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन


परिजन के पास नहीं थी मासूम बच्चे की फोटो:
परिजन के पास बच्चे की फाइल फोटो नहीं होने के कारण परेशानी हुई। पुलिस ने जब मंदिर के पास सीसीटीवी की मदद से आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की खोजबीन शुरू की थी, तो परिजन ने पहले मंदिर के पास खेलने वाले तीन दूसरे बच्चे को अपना बताया। मगर जब पुलिस संदिग्ध घर और बच्चे के पास पहुंची तो पता चला वह दूसरा बच्चा है। इस कारण पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर से सटे तालाब में एक बच्चे का शव उतराता देखा। आशंका होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा क्रेन मंगवाई और एक युवक को रस्सी के सहारे तालाब में उतारा गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक ने बच्चे के शव को बाहर निकाला। शव की पहचान परिजनों ने ईशु के रूप में की है। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी प्रकार की हत्या या लापरवाही संबंधी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। परिजन का रो-रोक बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब दे रहा मौत को दावत, पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम नहीं : स्थानीय निवासी नितिन कुमार शर्मा का आरोप है कि जिस स्थान पर तालाब स्थित है। वहां चारों ओर खुला क्षेत्र है और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। खुले तालाब के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इससे पहले एक युवक का शव तालाब में मिल चुका है।
शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच की जा रही है। शव मिलने के बाद लापरवाही के संबंध में परिजन ने कोई शिकायत नहीं दी है।

-आरके गौतम, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed