{"_id":"69946baad8dcd56f630cf8e8","slug":"dgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87995-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अपहरण व मारपीट के मामले आरोपी को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अपहरण व मारपीट के मामले आरोपी को जमानत
विज्ञापन
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में दर्ज अपहरण, मारपीट और उत्पीड़न के मामले में सत्र न्यायालय ने आरोपी मोनू चौधरी को सशर्त जमानत दे दी है। आरोप है कि 13 दिसंबर-2025 की रात वादी इन्द्रजीत उर्फ गुड्डू को सेक्टर-42 के पास गोदरेज गेट नंबर-2 के निकट दो कारों में सवार आरोपियों ने घेर लिया। पहले स्कूटी को टक्कर मारी गई, फिर कथित रूप से उसे जबरन कार में डाल लिया गया। आरोपियों ने पिस्टल तानकर उसे धमकाया, मारपीट की और आंखों पर कपड़ा बांधकर दनकौर क्षेत्र में एक कमरे में बंद कर दिया। वादी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर जूते चटवाए और वीडियो बनाने की धमकी दी। आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि सह-आरोपी अनुज तंवर, मोहित और विवेक को पूर्व में सत्र न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। वहीं अभियोजन ने कहा कि पीड़ित को 13 चोटें आई हैं। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को जमानत दी है।