फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfd

Noida News: निर्माण साइट पर इंजीनियर से मारपीट में चार गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
dgsfd
-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिग्मा-3 स्थित एक निर्माण साइट पर इंजीनियर के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर प्रवेश को लेकर हुए विवाद में गार्डों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बेरहमी से एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बीटा-2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रामसिविल इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत अक्षय साहरण निवासी सिग्मा-4 ने बताया कि वह रविवार रात को अपने सहकर्मी प्रशांत भाटी के साथ गोदरेज आर्डन सिग्मा-3 साइट पर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। 23 अगस्त की रात सोनू मावी (प्रधान) निवासी गांव बिरौंडी अपने साथियों अतुल, लोकेश व अन्य अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने मजदूरों की बुरी तरह पिटाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed