{"_id":"6015a0048ebc3e544d465c0b","slug":"dggi-team-raided-recovered-two-pistols-from-the-flat-grnoida-news-noi5628115108","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीजीआई की टीम ने मारा छापा, फ्लैट से पिस्टल और तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीजीआई की टीम ने मारा छापा, फ्लैट से पिस्टल और तमंचा बरामद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कर चोरी और धोखाधड़ी के मामलों की जांच करने वाली जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने शहर की पॉश सोसाइटी जेपी ग्रीन निवासी अजीत चौधरी के एक फ्लैट पर बुधवार को छापा मारकर छानबीन की। इस दौरान फ्लैट निवासी कारोबारी भाग गया। जांच में टीम को फ्लैट से एक लाइसेंसी पिस्टल और दोनाली तमंचा मिला है। टीम की सूचना पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं, डीजीजीआई टीम के संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, 27 जनवरी को कौशांबी गाजियाबाद डीजीजीआई टीम के अधिकारियों ने जेपी ग्रीन स्थित फ्लैट में छापा मारा था। टीम ने छानबीन के दौरान हथियार मिलने की सूचना पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को दी। इस पर बीटा-2 कोतवाली की दो पुलिस चौकियों की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, मौके पर डीजीजीआई टीम के ऐश्वर्य अत्री और एक महिला समेत चार अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों के बताने पर पुलिस ने टीवी के नीचे वाली दराज से लाइसेेंसी पिस्टल, दो मैग्जीन 32 बोर, एक 315 बोर का डबल बैरल तमंचा बरामद किया। टीम ने जानकारी दी कि मूल रूप से बुलंदशहर निवासी कारोबारी अजीत चौधरी मौके से भाग गया। जांच में पता चला कि बरामद पिस्टल का लाइसेंस अजीत के ही नाम है। वहीं, तमंचा अवैध होने के कारण अजीत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।