Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfsfd

Noida News: नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, 23.4 लीटर देसी शराब के साथ चार गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
dgfsfd
चेकिंग के दौरान 23.4 लीटर अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

- सेक्टर-79 से मोरना तक चार स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 23.4 लीटर शराब बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना लाइसेंस शराब बेचने के लिए ले जा रहे थे। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।


सेक्टर-113 थाना पुलिस मंगलवार की रात सेक्टर-78 वेदवन पार्क से सेक्टर-101 मेट्रो की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-79 स्थित पूर्वांचल लोटस एरीना कट के पास अरुण सिंह को पकड़ा गया। उसके कब्जे से पांच लीटर देशी शराब बरामद हुई। वहीं, थाना सेक्टर-24 पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। सेक्टर-33 नाला पटरी के पास से धर्मपाल कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6.4 लीटर शराब मिली। सेक्टर-53 बिजली घर के पास से राज किशोर को पकड़ा। उसके कब्जे से आठ लीटर शराब बरामद हुई। इसी तरह मोरना गांव के पास ग्रीन बेल्ट में चेकिंग के दौरान सोनवीर को गिरफ्तार किया। उसके पास से आठ लीटर देशी शराब मिली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed