फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfdsg

Noida News: आज पुलिस कमिश्नर से मिलेगी बार एसोसिएशन की समिति

Mon, 05 Jan 2026 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
dgfdsg
आज पुलिस कमिश्नर से मिलेगी बार एसोसिएशन की समिति
विज्ञापन

-जिला न्यायालय की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने एफआईआर व आरोपों को बताया गलत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने सोमवार को एक समिति का गठन किया गया। जो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर दर्ज एफआईआर के मामले में आज पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेगी और हाईकोर्ट के आदेश समेत अन्य तथ्यों की जानकारी देकर केस को वापस लेने की मांग करेगी। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर एफआईआर और आरोपों को गलत करार दिया है। कहा है कि उनकी तरफ से कोई फर्जी कागजात तैयार नहीं किया गया है।


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी के खिलाफ नॉलेज पार्क थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जिस पर सोमवार को बार अध्यक्ष मनोज भाटी ने स्वर्णनगरी सेक्टर स्थित प्रेसक्लब के कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जहां उन्होंने शिकायतकर्ता के आरोपों के साथ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए है। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक मामले में हाईकोर्ट ने आदेश में कहा है कि किसी मामले में कोई पीड़ित और प्रभावित नहीं है तो वो शिकायत दर्ज नहीं कर सकता है। आदेश की अनदेखी कर पुलिस ने मामला दर्ज किया। साथ ही उसे ऑनलाइन नहीं किया गया। जबकि एफआईआर 10 दिसंबर को हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि एक केस को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं की एक समिति गठित की है। जो मंगलवार को पुलिस कमिश्नर से समय लेकर मुलाकात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed