{"_id":"6a10648448fc58ea9903f7e8","slug":"dgfd-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-7120-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्लाट के नाम पर की धोखाधड़ी, एक ही प्लाट का तीन बार कराया एग्रीमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्लाट के नाम पर की धोखाधड़ी, एक ही प्लाट का तीन बार कराया एग्रीमेंट
विज्ञापन
फरीदाबाद के लिए ध्यानार्थ
-फरीदाबाद की महिला ने 9 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है प्राथमिकी
रबूपुरा। यमुना सिटी के रबूपुरा थाना क्षेत्र में यमुना विकास प्राधिकरण से जमीन अधिग्रहण के बदले मिलने वाले 7 प्रतिशत प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी किसान ने साथियों के साथ मिलकर एक ही प्लॉट का तीन अलग-अलग लोगों के नाम एग्रीमेंट कर दिया। जब पीड़ित पक्ष को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत की। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद सेक्टर-23 निवासी सावित्री ने बताया कि उन्होंने गांव रौनिजा निवासी रोशन से यीडा द्वारा जमीन अधिग्रहण के बदले मिलने वाले करीब 180 वर्गमीटर के 7 प्रतिशत प्लॉट का सौदा नौ लाख रुपये में किया था। पूरी रकम लेने के बाद रोशन ने जेवर रजिस्ट्रार कार्यालय में सावित्री और उनके बेटे मुकेश के नाम प्लॉट का एग्रीमेंट और जीपीए कर दी। साथ ही भरोसा दिलाया कि प्राधिकरण से प्लॉट आवंटित होते ही वह इसकी रजिस्ट्री उनके नाम कर देगा। इसके बाद भी रोशन ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसी प्लॉट का दो बार और अलग-अलग लोगों के नाम एग्रीमेंट कर दिया। मामले की जानकारी होने पर जब सावित्री आरोपियों के पास पहुंचीं तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रौनिजा गांव निवासी रोशन, करन, राजन, बिजेंद्र, शिवम और गांव फतेहपुर अट्टा निवासी ताज मोहम्मद, यामीन और साजिद समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।