{"_id":"68dc04689534b5bc7506ca48","slug":"dgf-grnoida-news-c-1-gnd1002-3467698-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज और कल कई रास्ते रहेंगे बंद, कुछ जगहों पर रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज और कल कई रास्ते रहेंगे बंद, कुछ जगहों पर रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रामलीला और रैनीवेल निर्माण की वजह से रहेगा रूट डायवर्ट
-9971009001 पर करें यातायात संबंधी मदद के लिए संपर्क
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रामलीला और पुतला दहन के कार्यक्रम के मद्देनजर आज से शहर में कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। कुछ रूट डायवर्ट भी रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, बुधवार यानी आज दोपहर दो बजे से अगले दिन बृहस्पतिवार को दशहरा पर्व संपन्न होने तक सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-62 रामलीला मैदान और महर्षि आश्रम रामलीला मैदान में मेला और रावण का पुतला दहन के समय यातायात को प्रतिबंधित किया जाएगा। इस दौरान चिकित्सीय और फायर सर्विस वाहनों को आने की छूट रहेगी। यातायात संबंधी मदद के लिए 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। मार्ग पर खड़े वाहनों मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। मार्गों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। इसके तहत नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-62 रामलीला ग्राउंड और भंगेल के महर्षि आश्रम के आसपास कई रास्ते बंद रहेंगे।
रेनीवेल जलापूर्ति लाइन की मरम्मत को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन जारी
नोएडा प्राधिकरण द्वारा परीचौक से डीएनडी मार्ग पर रेनीवेल की जलापूर्ति लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है। यह कार्य 30 सितंबर की रात 11 बजे से 2 अक्टूबर की सुबह 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान दलित प्रेरणा स्थल गेट नंबर-1 के सामने सड़क के किनारे लगभग दो मीटर भाग को काटा जाएगा। मरम्मत कार्य की वजह से इस मार्ग पर बॉटलनेक की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है, जिससे यातायात धीमी गति से संचालित होगा। यातायात पुलिस ने बताया कि दबाव बढ़ने की स्थिति में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। परीचौक से डीएनडी/चिल्ला की ओर जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर मोड़ा जाएगा। यह मार्ग बॉटनिकल गार्डन के सामने से होते हुए अट्टा चौक, जीआईपी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।