{"_id":"6afc4ebf3e547e30d6008196","slug":"dfsgfsd-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12621-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला, प्राथमिकी दर्ज
Tue, 17 Nov 2026 06:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 17 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला के पैर की हड्डी टूट गई। जयप्रकाश की पत्नी बबीता दनकौर की एक कंपनी में नौकरी करती हैं। तीन नवंबर की शाम वह यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का इंतजार कर रही थीं। ग्रेटर नोएडा की ओर से आई रोडवेज बस में चढ़ने के लिए बबीता आगे बढ़ीं। आरोप है कि चालक ने अचानक बस चला दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उनके पैर की हड्डी टूट गई और अन्य चोटें भी आईं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। करीब 14 दिन बाद मंगलवार को पति जयप्रकाश ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
