Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfdg

Noida News: खराब एसी बदलकर दे कंपनी या पैसा लौटाएगी

Thu, 16 Oct 2025 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
dfsgfdg
खराब एसी बदलकर दे कंपनी या पैसा लौटाएगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। खराब एसी को ठीक न करने पर कंपनी बदलकर नया देगी या 6 फीसदी ब्याज समेत पैसा लौटाना होगा। जिला उपभोक्ता आयोग ने एक मामले की सुनवाई के बाद एलजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आदेश दिया है। आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजु शर्मा ने सुनवाई की। सूरजपुर जनपद न्यायालय के अधिवक्ता सचिन तौंगड़ ने 30 अप्रैल 2024 को गामा-2 बंशी वाला स्टोर से एलजी कंपनी का एक एसी 36 हजार रुपये में खरीदा। एसी लगाने के बाद इनडोर यूनिट से पानी लीकेज होने लगा। इसको कर्मचारी ने ठीक नहीं किया। बाद में आकर ठीक करने का भरोसा देकर चला गया। दूसरे दिन आए कर्मचारी ने पीछे से पाइप हटा होना बताकर लगाकर चला गया। उसके बाद भी पानी की लीकेज जारी रही। कंपनी से ऑनलाइन शिकायत की। बार-बार शिकायत के बाद भी कंपनी समस्या दूर नहीं कर पाई।

सुनवाई नहीं होने पर जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया। सुनवाई के दौरान कंपनी की और से अपना पक्ष नहीं रखा गया। आयोग में एक पक्षीय सुनवाई की गई। कंपनी ने समस्या का समाधान न करके सेवा में कमी की है। आयोग ने शिकायत कर्ता को नया स्पीट एसी 30 दिन में देने, अन्यथा एसी की धनराशि 36 हजार रुपये 6 फीसदी ब्याज समेत लौटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article