फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfd

Noida News: निवेश पर मुनाफे का लालच देकर, चार लोगों से 55 लाख रुपये की ठगी

Sun, 27 Sep 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
dfsgfd
निवेश पर मुनाफे का लालच देकर, चार लोगों से 55 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

-साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में दोगुना व अन्य तरह से मुनाफा दिलाने का झांसा देकर चार लोगों से 55 लाख रुपये ठग लिए हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट, बिसरख और नोएडा के निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तरुण को 21 अगस्त को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को शेयर बाजार विशेषज्ञ बताया और दोगुने मुनाफे का दावा किया।
तरुण को विश्वास दिलाने के लिए वाट्सएप ग्रुप पर अन्य लोगों के मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाए गए। ठगों ने एक एप पर पंजीकरण कराकर तरुण को छोटे-छोटे मुनाफे भी दिलाए। यह रकम उनके खाते में ट्रांसफर भी की गई, जिससे पीड़ित का विश्वास बढ़ गया। पीड़ित तरुण ने 25 अगस्त 2025 तक कुल पांच लाख रुपये ठगों को ट्रांसफर कर दिए, लेकिन जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया, तो ठगों ने कर के रूप में और पैसे जमा कराने को कहा। रकम नहीं देने पर बैंक खाता फ्रीज़ करने की चेतावनी भी दी गई। इसके बाद ठगों ने तरुण से संपर्क तोड़ लिया।
विज्ञापन

अन्य पीड़ितों से ठगी : मुनाफे के लालच में तीन अन्य तीन लोग भी ठगी का शिकार हुए हैं। बिसरख की विद्ययोत्मा से पांच लाख रुपये ठगे गए। नोएडा सेक्टर-83 के विवेक से 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। नोएडा सेक्टर 142 की अंजलि से 28 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। रकम वापस नहीं मिलने पर सभी पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ। सभी पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस से भी संपर्क किया है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article