{"_id":"69bac8a3fc0efedb570f1630","slug":"dfsgf-grnoida-news-c-1-noi1095-4064254-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गिरफ्तारी के खाैफ से सहमी महिला, ठगों ने ऐंठ लिए 8.52 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गिरफ्तारी के खाैफ से सहमी महिला, ठगों ने ऐंठ लिए 8.52 लाख रुपये
विज्ञापन
साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर वारदात को दिया अंजाम
- मनी लॉड्रिंग में गिरफ्तारी का डर दिखाकर की ठगी, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर एक महिला से 8.52 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने महिला को मनी लॉड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर जालसाजी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 34 में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि वह गृहिणी हैं। 12 फरवरी को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम गौतम बताया और कहा कि आपके खिलाफ मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज है। इस केस में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब आपकी गिरफ्तारी होगी। ठगों ने महिला को डराने के लिए वीडियो कॉल भी किया। वीडियो कॉल में उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और एक कोर्ट जैसा सेटअप दिखाया। तब महिला को लग गया कि सच में उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। इसके बाद ठगों ने कहा कि उनके बैंक खातों की जांच करनी होगी। जांच के नाम पर महिला से उनके खाते में मौजूद पैसे एक दूसरे खाते में ट्रांसफर करने को कहा गया।
ठगों ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के बाद पैसा वापस कर दिया जाएगा। डर और घबराहट में आकर महिला ने 13 फरवरी को अपने बैंक खाते से करीब आठ लाख 52 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब उन्होंने बाद में पैसे वापस मांगने के लिए फोन किया तो कॉल उठाना बंद कर दिया गया। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद पीड़िता ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और जिन पांच खातों में रकम का ट्रांजैक्शन हुआ है, उसकी जांच की जा रही है।