फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgdf

Noida News: महिला की मौत के मामले में पति समेत 3 पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

Tue, 28 Jul 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
dfsgdf
फोटो....
विज्ञापन

नहर में गाड़ी गिरने से डूबकर हुई थी मौत, पोस्टमार्टम में नहीं स्पष्ट हुई मौत की वजह, फौजी भाई ने लगाए है हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी।
दनकौर। दनकौर के गांव भट्टा में नहर में गाड़ी गिरने के कारण हुई महिला की मौत के मामले में अब पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला अपने पति के साथ मथुरा से लौट रही थी और देर रात उनकी थार गाड़ी नहर में गिर गई। इसमें पति ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली थी, जबकि महिला की डूबने के कारण मौत हो गई थी। महिला के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों को नामजद कराया है।
बुलंदशहर निवासी मृतका के भाई सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2020 में उसकी बहन रीना की शादी दनकौर के भट्टा गांव निवासी मोहित से हुई थी। शादी के बाद से ही मोहित थार गाड़ी और 5 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा था। दहेज नही देने पर बहन को प्रताड़ित करता था। वहीं अब उसका किसी अन्य महिला से भी संबंध हो गया था और इसी कारण मोहित ने साजिश करते हुए उसकी बहन की हत्या कर दी है। सोनू ने बताया कि रविवार को हत्या के मकसद से ही मोहित उसकी बहन को मथुरा घुमाने ले गया और वापस लौटते समय योजना के तहत उसकी हत्या कर दी। भाई की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति मोहित के साथ सास मुकेश कुमारी और ससुर घनानंद के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पति के बयान पर उठाए सवाल, पुलिस ने भेजा जेल : पुलिस की पूछताछ में मोहित ने बताया कि वह पत्नी के साथ थार गाड़ी से वृंदावन गया था। प्रेम मंदिर के बाहर से दोनों वापस घर लौट गए। गांव के नजदीक रात के अंधेरे में रजवाहे पर बने पुलिस चेकपोस्ट के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रजवाहे में गिर गई। वह शीशा खोलकर बाहर निकल गया। पत्नी को भी शीशे से ही बाहर निकाल लिया था, लेकिन पानी अधिक होने के कारण वह डूब गई और बहकर आगे निकल गई। वहीं भाई ने इस बयान पर सवाल उठाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मोहित को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article