Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने दी थी जान, मां ने पड़ोसी युवक पर लगाए आरोप

Tue, 17 Nov 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
dfsg
- 9 नवंबर को कमरे में फंदे से लटका मिला था 14 वर्षीय लडक़ी का शव
विज्ञापन

- अंतिम संस्कार के बाद मां ने दोबारा की पुलिस से शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज-3 क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। किशोरी की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके परिजनों पर बेटी को परेशान करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मां का दावा है कि इसी प्रताड़ना से आहत होकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हरदोई की रहने वाली महिला पिछले करीब एक साल से फेज-3 थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने 14 वर्षीय बेटी और बेटे के साथ किराये पर रह रही हैं। वह घरेलू सहायिका का काम करती हैं, जबकि उनकी बेटी एक सोसायटी में बच्चे की देखभाल करती थी। महिला के मुताबिक, 9 नवंबर को बेटे की तबीयत खराब होने के कारण वह शाम करीब पांच बजे गांव के लिए निकली थीं। रात करीब साढ़े दस बजे एक पड़ोसी ने फोन कर उन्हें बेटी की मौत की सूचना दी। बताया गया कि किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है।
विज्ञापन


पड़ोसी युवक कर रहा था छेड़छाड़ : सूचना मिलने के बाद महिला बरेली के पास से उसी रात नोएडा लौट आईं। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले पुलिस शव को अस्पताल ले जा चुकी थी। मां ने पड़ोसी से मिली जानकारी के आधार पर आरोप लगाया कि घटना वाले दिन पड़ोसी युवक रंजीत और उसके परिजनों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद किशोरी को भला-बुरा भी कहा गया।लगातार परेशान किए जाने से बेटी मानसिक रूप से आहत थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजन अंतिम संस्कार के लिए उसे अपने पैतृक गांव ले गए। महिला का आरोप है कि अंतिम संस्कार के बाद नोएडा लौटने पर भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। परिवार की ओर से 13 नवंबर को भी पुलिस को शिकायत दी गई थी। काफी प्रयास के बाद मंगलवार शाम को पुलिस ने मामला दर्ज किया। डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed