Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: सफर के दौरान जिंदगी पर न आए संकट, कार में रखें सुरक्षा के ये हथियार

Tue, 17 Nov 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
dfsg
सावधानी ही सुरक्षा: कार में रखें बचाव के जरूरी उपकरण, छोटी लापरवाही बन सकती है जानलेवा
विज्ञापन

- कार में हथौड़ा, कैंची और अग्निशमन उपकरण जरूर रखें, समय पर सर्विसिंग और वायरिंग की जांच जरूरी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोचिए, आप कार में सफर कर रहे हों और अचानक धुआं उठने लगे। दरवाजे लॉक हों और बाहर निकलने का रास्ता न मिले, तो क्या करेंगे? ऐसी स्थिति में घबराहट नहीं, बल्कि कार में रखे छोटे-छोटे सुरक्षा उपकरण आपकी जान बचा सकते हैं। इसलिए कार को सड़क पर उतारने से पहले उसकी सुरक्षा का इंतजाम करना भी बेहद जरूरी है। सोमवार को कार में आग लगने से एक युवक की जलकर मौत हो गई। ऐसी घटनाओं को देखते हुए कार मालिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि कारों में आग लगने के पीछे कई तकनीकी कारण हो सकते हैं। इनमें सबसे प्रमुख कारणों में वायरिंग से छेड़छाड़, शॉर्ट सर्किट, ईंधन पाइप में लीकेज और सीएनजी किट की गलत फिटिंग शामिल हैं। अक्सर लोग खर्च बचाने के लिए अधिकृत सर्विस सेंटर पर गाड़ी की जांच कराने के बजाय स्थानीय मैकेनिक से मरम्मत करा लेते हैं। कई बार अप्रशिक्षित मैकेनिक कार की बनावट और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण गलत तरीके से वायरिंग जोड़ देते हैं। इससे स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। प्रत्येक कार की बनावट और तकनीकी प्रणाली अलग होती है। कंपनियां अपने अधिकृत सर्विस सेंटर के मैकेनिक को संबंधित मॉडल के हिसाब से प्रशिक्षण देती हैं। ऐसे में कार की नियमित सर्विसिंग और मरम्मत प्रशिक्षित मैकेनिक से ही करानी चाहिए। कई बार वाहन मालिक छोटी खराबी को यह सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं कि सर्विस सेंटर पर अधिक खर्च होगा। जबकि यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर हादसे की वजह बन सकती है।
विज्ञापन

हादसे के समय काम आएंगे ये तीन उपकरण : कार में हथौड़ा, कैंची और अग्निशमन उपकरण रखना आपात स्थिति में उपयोगी हो सकता है। यदि आग लगने के दौरान सीट बेल्ट का लॉक जाम हो जाए तो सीट बेल्ट कटर या उपयुक्त कैंची से उसे काटकर बाहर निकलने में मदद मिल सकती है। वहीं, आपातकालीन हथौड़े से कार की साइड विंडो का शीशा तोडक़र बाहर निकलने का रास्ता बनाया जा सकता है। इसके अलावा कार में छोटा अग्निशमन यंत्र रखने से शुरुआती स्तर पर लगी आग बुझाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, आग तेजी से फैलने पर उसे बुझाने की कोशिश करने के बजाय तुरंत वाहन से बाहर निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

प्रशिक्षित मैकेनिक से कराएं सर्विसिंग :

कंपनी की ओर से मिलने वाली मुफ्त सर्विसिंग समाप्त होने के बाद कई वाहन मालिक स्थानीय मैकेनिक से गाड़ी की मरम्मत कराने लगते हैं। अप्रशिक्षित मैकेनिक की छोटी सी गलती भी वायरिंग और इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खराबी पैदा कर सकती है। इसलिए अधिकृत सर्विस सेंटर या प्रशिक्षित तकनीशियन से ही सर्विसिंग कराएं।
फ्यूल पाइप में लीकेज की जांच कराएं :
पेट्रोल कारों में ईंधन पहुंचाने वाले रबर पाइप तापमान बढऩे और पुराने होने के कारण खराब हो सकते हैं। इनमें दरार या लीकेज होने पर पेट्रोल बाहर निकल सकता है। ईंधन का रिसाव आग लगने का गंभीर खतरा पैदा करता है। इसलिए समय-समय पर फ्यूल पाइप और कनेक्शन की जांच कराते रहें।

3 समय पर कराएं वायरिंग की जांच:
तापमान बढऩे, तारों के घिसने या गलत तरीके से जोड़े जाने के कारण वायरिंग में खराबी आ सकती है। तारों की बाहरी परत गर्म होकर खराब हो सकती है और स्पार्किंग से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए प्रत्येक सर्विस के दौरान वायरिंग और इलेक्ट्रिकल कनेक्शन की जांच जरूर कराएं।
4 अधिकृत सेंटर से ही लगवाएं सीएनजी किट:
कार में सीएनजी किट हमेशा अधिकृत सेंटर से ही लगवाएं। अनधिकृत तरीके से किट लगवाने पर गैस पाइप, कनेक्शन और फिटिंग में लीकेज की आशंका रहती है। गैस का रिसाव होने पर आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। किट की समय-समय पर जांच और रखरखाव भी जरूरी है।

5 अतिरिक्त एसेसरीज और मॉडिफिकेशन से बचें:
कई लोग कार में अतिरिक्त लाइट, प्रेशर हॉर्न, मंदिर, मूर्तियां और अन्य उपकरण लगवा लेते हैं। इनके लिए अतिरिक्त वायरिंग करनी पड़ती है। यदि यह काम सही तरीके से नहीं किया गया तो इलेक्ट्रिकल सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए अनावश्यक मॉडिफिकेशन से बचें और कोई भी अतिरिक्त उपकरण विशेषज्ञ से ही लगवाएं।






:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed