फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: नरक के साए में जीने को मजबूर सेक्टरवासी, सीवर ओवरफ्लो से पैदल चलना भी दूभर

Mon, 13 Jul 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
dfsg
मयंक चौहान ।
-शहर के सेक्टर निवासी पिछले कई महीनों से सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से जूझ रहे
विज्ञापन

-लोगों का घरों से बाहर निकलना और पैदल चलना तक दूभर हो गया

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। हाईटेक सिटी और क्लीन नोएडा के दावों के बीच शहर का एक हिस्सा इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रहा है। नोएडा के सेक्टर 70, 73, 51, 82, 36, 12, 22, 19 और सेक्टर 62 समेत अन्य सेक्टरों के निवासी पिछले कई महीनों से सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। मुख्य सड़कों से लेकर घरों के बाहर तक सीवर का गंदा और बदबूदार पानी जमा है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोगों का घरों से बाहर निकलना और पैदल चलना तक दूभर हो गया है।


स्थानीय निवासियों के अनुसार, सेक्टर की मुख्य सीवर लाइनें पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। इसके चलते गंदा पानी बैक मारकर सड़कों और घरों के आगे जमा हो रहा है। तेज धूप और गर्मी के कारण इस जमा पानी से उठने वाली तीव्र दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सबसे बड़ा डर स्वास्थ्य को लेकर है। ऐसे में इलाके में मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और पेट की बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

सेक्टरों में पड़ी सीवर लाइन पुरानी हो चुकी : सेक्टर निवासियों ने बताया कि सेक्टरों में पड़ी सीवर लाइन पुरानी हो चुकी है। पहले लोग कम रहते थे ऐसे में सीवर लाइन जनसंख्या के मुताबिक ही डाली गई है लेकिन अब हर सेक्टरों में जनसंख्या बढ़ गई है। एक घर के ऊपर 3-4 मंजिलें बन गई हैं। ऐसे में लोग अधिक रहते हैं और सीवर लाइन पर दबाव भी अधिक है। इस वजह से सीवर ओवरफ्लो होता है। सीवर लाइन बदले जाने या बड़ी मशीन से सफाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 70 में बसई गांव में एक महीने से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है और यहां नरक वाली स्थिति हो गई है। पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

-रामवीर यादव, सेक्टर 70 निवासी

सोसाइटी के अंदर पिछले छह महीने से सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। यहां पर मशीनों से सफाई होती है लेकिन मैन्युअली करके चले जाते हैं और फिर ओवरफ्लो हो जाता है। रास्ते पर आना जाना मुश्किल होता है। -मयंक चौहान, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, उद्योग विहार सेक्टर 82
सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या पिछले 15-20 साल से है। कहीं ओवरफ्लो होता है और कहीं मैनहोल टूटे हैं। 45 साल पहले सीवर लाइन डाली गई थी तब से बड़ी मशीन से सफाई नहीं हुई है। -लक्ष्मी नारायण, आरडब्ल्यूए महासचिव, सेक्टर 19

अधिकतर सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या बनी हुई है। बरसात के दौरान यह समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में सीवर लाइन की सफाई की जरूरत है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण को पत्र भी लिखा है। -केके जैन, फोनरवा महासचिव

मयंक चौहान ।

मयंक चौहान ।

मयंक चौहान ।

मयंक चौहान ।

मयंक चौहान ।

मयंक चौहान ।

मयंक चौहान ।

मयंक चौहान ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article