फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsf

Noida News: हादसे की घटना की तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Oct 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
dfsf
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बादलपुर गांव गेट के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में घायल एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तीन माह बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के डेरी मच्छा गांव में राहुल नागर परिवार के साथ रहते हैं । उनके पिता श्यामवीर नागर हीरो मोटर कंपनी में नौकरी करते थे। 27 जुलाई को श्यामवीर बाइक से अपने गांव आ रहे थे। बादलपुर गांव गेट के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की टक्कर होने पर एक बाइक सवार श्यामवीर सड़क पर गिर गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई । उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट करीब तीन माह बाद कोतवाली में बाइक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed